गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रेली जेल से बबलू डॉन प्रयागराज रवाना

बरेली : अपहरण और फिरौती मामले में बरेली सेंट्रल जेल में बंद डान बबलू श्रीवास्तव पेशी के लिए बरेली से रविवार को प्रयागराज ले जाया गया । उसे सोमवार सुबह प्रयागराज कोर्ट में पेश किया जायेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि पर्याप्त फोर्स के बीच बबलू श्रीवास्तव को पेशी के लिए प्रयागराज भेजकर न्यायालय आदेश का अनुपालन कराया गया है। विजय कुमार राय प्रभारी अधीक्षक सेंट्रल जेल ने बताया कि बबलू श्रीवास्तव की पेशी के लिए पत्राचार कर फोर्स की मांग की गई थी। पर्याप्त फोर्स की मौजूदगी में उसे पेशी के लिए रविवार दोपहर प्रयागराज भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बरेली सेंट्रल जेल में बंद डान बबलू श्रीवास्तव प्रयागराज में प्रमुख सराफा कारोबारी पंकज महेंद्र अपहरण और 10 करोड़ फिरौती मामले में सोमवार सुबह पेश होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *