गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन ने बच्चों के लिए 50 लाख भोजन जुटाए

नई दिल्ली : वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में रनफॉरजीरोहंगर अभियान के तहत मैराथॉन की हर एक किलोमीटर की दौड़ में ज़रूरतमंद बच्चों को एक समय का भोजन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता ने कुल मिलाकर 50 लाख भोजन इकट्ठा किए हैं। मैराथॉन के आज संपन्न दूसरे संस्करण में 35,000 से अधिक धावकों ने भाग लिया| लोगों की रिकॉर्ड भागीदारी रही। पिछले वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत से अधिक धावाकों ने हाफ मैराथन, ओपन 10हजार मीटर रन, ग्रेट दिल्ली रन, सीनियर सिटिज़न और चैंपियंस विद डिसेबिलिटी रन सहित पांच आयोजनों में भाग लिया| इससे जुटाये गये 50 लाख भोजन आने वाले हफ्तों में वेदांता के लगभग 6,000 नंद घरों के नेटवर्क में परोसा जाएगा।
नंद घर, आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र हैं। ‘नंद घर’ देश के 14 राज्यों में संचालित होने वाला वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की एक प्रमुख सामाजिक पहल है। रविवार के दिन आयोजित इस मैराथन दौड़ को वेदांता की निदेशक और हिंदुस्तान ज़िंक लिमिटेड की अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाई।

इस अवसर पर सुश्री हेब्बर ने कहा, “आज हमने जो देखा, वह जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को एकजुट होकर, मनोरंजन के साथ फिटनेस, और उससे भी ज़रूरी, एक उद्देश्य के लिए, उनकी सहभागिता दर्शाता है। हमारे अध्यक्ष अनिल अग्रवाल का सपना है कि भारत के हर बच्चे को पौष्टिक भोजन से युक्त आहार नियमित रूप से उपलब्ध हो और हर बच्चा भरपूर भोजन मिलने के बाद ही सोये। हम रनफॉरजीरोहंगर अभियान के माध्यम से हर भारतीय को शामिल करते हुए एक जन आंदोलन बनाना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से यह दौड़ आयोजित की गई है। हम चाहते हैं कि इस देश की हर आंगनवाड़ी एक आधुनिक नंद घर बने।”
हाल ही में, वेदांता ने अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के माध्यम से मिलेट-आधारित न्यूट्री-बार लॉन्च किया। इसे नंद घरों सहित आंगनवाड़ियों में बच्चों को पूरक पोषण आहार के रूप में दिया जाता है। वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के धावकों को जीतने पर पदक प्रदान किया गया। यह पदक राजस्थान स्थित, दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी खदानों से प्राप्त शुद्ध और उच्चतम श्रेणी के ज़िंक से बनाया गया है, जिसका उत्पादन वेदांता समूह की एक इकाई हिंदुस्तान ज़िंक लिमिटेड द्वारा किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *