सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक किशोरी की हत्या कर उसके शव को तालाब में डाल दिया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि बरौंधा थाना क्षेत्र के महतैन गांव में अज्ञात लोगों ने एक सत्रह वर्षिय किशोरी की हत्या कर शव को एक पोखर मे डाल दिया। किशोरी 13 अक्टूबर की शाम से लापता थी। किशोरी अर्धनग्न हालत में मिली उसके हाथ पांव बंधे हुये थे। संभवना व्यक्त किया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को पोखर मे फेंका गया होगा। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
