गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ह्यूंडई मोटर ने की ड्राइव4प्रोग्रेस पहल की घोषणा

नई दिल्ली : ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की परोपकारी कार्य करने वाली इकाई ह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन ने आज ड्राइवर स्किल डेवलपमेंट इनीशिएटिव ‘ड्राइव4प्रोग्रेस ’ का एलान किया। इसका उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास की ट्रेनिंग देना और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना है। प्रोजेक्ट के तहत हरियाणा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में अगले 3 साल में महिलाओं समेत 1,500 से ज्यादा युवाओं को कवर किया जाएगा।
हरियाणा स्टेट सीएसआर ट्रस्ट के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव सिंह ने लाभार्थी छात्रों को ट्रेनिंग किट उपलब्ध कराते हुए इस प्रोग्राम का उदघाटन किया। गैर सरकारी संगठन नवज्योति ट्रांसफॉर्मिंग लाइव्स एंड करियर्स सोसायटी इस प्रोग्राम के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालेगी। नवज्योति के साथ एचएमआईएफ के गठजोड़ के तहत इस प्रोग्राम के माध्यम से गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) समुदाय के प्रशिक्षित ड्राइवरों का एक टैलेंट पूल बनाया जाएगा और उन्हें ट्रांसपोर्टेशन इंडस्ट्री में रोजगार पाने के योग्य बनने के लिए अन्य जरूरी साधन उपलब्ध करवाए जाएंगे।
श्री सिंह ने कहा कि यह प्रोग्राम देश में स्किल गैप को कम करने के सरकार के लक्ष्य का ही हिस्सा है। ह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन की सक्रिय सहभागिता दिखा रही है कि कैसे कॉरपोरेट्स सरकार के साथ मिलकर कुशल कार्यबल की जरूरत को पूरा करने में भूमिका निभा सकते हैं। इससे अंतत: देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा और भारत विभिन्न सेक्टर में स्किल्ड टैलेंट का पावरहाउस बनकर सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *