सतना : मध्यप्रदेश के प्रदेश के सतना जिले में बिजली गिरने से एक साठ वर्षिय महिला की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार अमरपाटन थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में बिजली गिरने से कल मीरा बाई साकेत की मौत हो गई। घटना के दौरान मीरा बाई बगीचे में काम कर रही थी।
