गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

करंट लगने से दो लोगों की मौत

नासिक : महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के वदुले खुर्द गांव में बिजली का करंट लगने से एक युवक और उसके दादा की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, “शेलगांव तालुका के वदुले खुर्द के बजुर्ग किसान निवृत्ति टोपा अवहद (78) की प्याज के खेत में सिंचाई करते समय करंट लगने से मौत हो गई। पीड़ित का पैर बिजली के तार पर पड़ गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई।”
उन्होंने बताया कि घटना के दौरान बजुर्ग किसान की पत्नी ने जब चिल्लाने की आवाज सुनी, तब उन्होंने अपने पौत्र दीपक से खेत में जाकर देखने को कहा। दीपक को बिजली के करंट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब उसने दादा को खेत से उठाने की कोशिश की तो वह भी करंट की चपेट में आ गया और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों के नाम निवृत्ति टोपा अवहद (78) और दीपक सोपान पाखरे (26) हैं। मृतक दीपक शादीशुदा है और उसके परिवार में पत्नी और पुत्री है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *