गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अफीम, नगदी एवं सोने-चांदी के आभूषण सहित एक तस्कर गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ : राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने लगभग चार करोड़ रुपए के अफीम, अफीम मिश्रत पाउडर, नगदी एवं सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि सूचना मिलने पर सोमवार दोपहर मंडफिया थाना क्षेत्र स्थित कोशीथल गांव में भैरूलाल जाट के मकान, नोहरे एवं बाड़े में पुलिस बल के साथ दबिश देकर नौ स्टील के डिब्बों में रखी 73 किलो 700 ग्राम अवैध शुद्ध अफीम एवं एक अन्य डिब्बे में 6 किलो 400 ग्राम अफीम मिश्रित पाउडर, पांच लाख आठ हजार की नगदी तथा तीन किलो 97 ग्राम चांदी, 53 ग्राम 220 मिलीग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए।

दुष्यंत ने बताया कि जब्त नशे की खेप एवं अन्य माल की कीमत करीब चार करोड़ रुपए हैं और नोहरे के मालिक भैरूलाल जाट को एनडीपीएस सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अफीम एवं अन्य मादक पदार्थों को ऊंचे दामों में बेचने के लिए किए जा रहे स्टॉक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने भैरुलाल के मकान, नोहरे एवं बाड़े पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *