गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुर्मु तीन दिन के बिहार दौरे पर

नई दिल्ली : द्रौपदी मुर्मु बुधवार को बिहार की तीन दिन की यात्रा पर जाएंगी। राष्ट्रपति पटना पहुंचने पर बुधवार को ही बिहार में चौथे कृषि रोड मैप (2023-2028) की शुरुआत करेंगी। गुरुवार को वह मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन वह राजभवन में बिहार के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी ) के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। शाम को राष्ट्रपति अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना के पहले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। शुक्रवार को राष्ट्रपति दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए गया जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *