गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल में फिर बढ़े सीमेंट के दाम

10 रुपये व पांच रुपये प्रति बैग बढ़ाए

शिमला : हिमाचल प्रदेश में एसीसी, अल्ट्राटेक और अंबुजा कंपनी ने सीमेंट के दामों में एक महीने में दूसरी बार बढ़ोतरी कर दी। पहले 10 रुपये और अब पांच रुपये प्रति बैग दाम बढ़ाए हैं। सामान्य सीमेंट का बैग अब 445 और गोल्ड सीमेंट का 485 रुपये में मिलेगा। सोमवार रात से बढ़ी हुईं कीमतें लागू हो गई हैं। दाम बढ़ने से प्रदेश की जनता में नाराजगी है। सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी से आम वर्ग पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सूबे में सभी सीमेंट कंपनियों ने एक साथ दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले सितंबर में कंपनियों ने प्रति बैग में 10 रुपये की बढ़ोतरी की थी।
इससे प्रति बैग कीमत 430 से बढ़कर 440 हुई थी और अब पांच रुपये इसमें और बढ़ गए हैं। बढ़े दाम सोमवार रात 12 बजे से लागू कर दिए गए हैं। सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी से निर्माणाधीन भवनों का बजट बिगड़ गया है। एसीसी सीमेंट के विक्रेता किशन लाल एंड संस के मालिक पवन बरूर, सत्या प्रकाश एंड कंपनी के संचालक मनोज कुमार, अल्ट्राटेक सीमेंट के विक्रेता बरूर ट्रेडिंग कंपनी के संचालक राकेश और अंबुजा सीमेंट विक्रेता नवभारत ट्रेडिंग कंपनी के संचालक मोहित शर्मा ने बताया कि दामों में पांच रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *