गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अलवर में चार गौतस्कर गिरफ्तार

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले की लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे पर गौतस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर गौकशी के लिये ले जाए जा रहे 39 गौवंशों को मुक्त कर चार गौतस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस के द्वारा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर नाके बनाकर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है। नाकेबंदी के दौरान दौसा की ओर आ रहे एक आयशर केन्ट्रा ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें गौवंश भरे हुए मिले। वही पुलिस ने गौतस्करों के दूसरे वाहन में भी गौवंश मिले।
पुलिस ने बताया कि भागने के फिराक में तस्करों के एक वाहन एक्सप्रेस वे के मिडिएटर पर जा पलटा। पुलिस ने दोनों वाहनों की की तलाशी ली तो एक वाहन में 21 तथा दूसरे वाहन में 18 वाहन गौवंश भरे हुए मिले। जिनमें 7 गौवंश मृत हालत में मिले।
पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से वाहनों में फंसे गौवंशो को बाहर निकाला। पुलिस ने मामले में चार गौतस्करों को गिरफ्तार कर लिया और वाहनों में मिले गोवंशों को सुधासागर गौशाला भिजवाया तथा मृत गौवंशो का पोस्टमार्टम कराकर कर उन्हें दफनाने की प्रकिया की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *