गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इनामी बदमाश भेजा गया जेल

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजबाद जिले की थाना शिकोहाबाद पुलिस ने एक जमीन की धोखाधड़ी के मामले में चार वर्ष से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को एक‌ मुठभेड‌ मे गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेजा दिया। थाना शिकोहाबाद पुलिस और एसओ‌जी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आज एक इनामी बदमाश सुखदेव निवासी थाना नसीरपुर क्षेत्र को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है। गिरफ्तार सुखदेव के खिलाफ चार वर्ष पूर्व धोखाधड़ी से जमीन हडपने का मुकदमा दर्ज है, जो पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था। सुखदेव के पास से अवैध‌ तमंचा जिंदा कारतूस और‌ खोका भी वरमद किये गये‌ ।फरार सुखदेव की गिरफ्तारी के लिए‌ 25 हजार का‌ इनाम भी घोषित‌ किया गया था। वैधानिक कारवाई के बाद जेल‌ भेज दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *