गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केलांग में न्यूनतम तामान शून्य से नीचे

शिमला : हिमाचल प्रदेश के केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को मौसम बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। राज्य के ऊंची चोटियों में हिमपात के बाद न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.9 डिग्री तक पहुँच गया, जो कल की तुलना में 1.4 डिग्री अधिक है। राज्य के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय सुधार देखा गया, जहाँ आसमान साफ़ रहा।
विभाग के मुताबिक राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री, पर्यटन स्थल कुफरी में 7.5, नारकंडा में 5.3, मनाली में चार, डलहौजी मेंं 8.7, धर्मशाला में 11.2, कल्पा (किन्नौर) में 1.8, सोलन पालमपुर (कांगड़ा) में 8.5, भुंतर और जुब्बरहाटी (हवाई अड्डा) के पास क्रमश: सात और 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

इसके अलावा चंबा, कांगड़ा और मंडी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, ऊना में 11.5 डिग्री और बिलासपुर में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम कार्यालय ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो दिनों में आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। राज्य में 22 अक्टूबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ से कई क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *