अमृतसर : नितिन गडकरी ने गुरुवार को अमृतसर दौरे के दौरान अटारी सीमा पर स्थापित 418 फुट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन किया। अटारी सीमा पर जयंती द्वार के सामने स्थापित इस ध्वज पर 305 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इससे पूर्व कर्नाटक में देश का सबसे ऊंचा झंडा लहर रहा है। गडकरी का आज दोपहर अमृतसर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनका पंजाब के मंत्री कुलदीप धालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ ने स्वागत किया। इसके बाद यहां से श्री गडकरी सीधा श्री दरबार साहिब मत्था टेकने पहुंचे। जिसके बाद वह दिल्ली-कटड़ा नेशनल हाईवे का दौरा करने भी गए। श्री गडकरी ने पंजाब में चल रहे हाईवे प्रोजेक्ट्स की भी जानकारी ली।
