सीधी : मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीधी पुलिस द्वारा अवैध रूप से सोना चॉदी लेकर जा रहे एक व्यक्ति के पास से 15 लाख 50 हजार रूपये कीमती 184 ग्राम सोना एवं 9 किलो 524 ग्राम चॉदी जप्त की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीधी सिंगरौली मार्ग पर चेकिंग लगाकर आने जाने वाले सभी वाहनो की चेकिंग की गई जिसमें एक सफेद रंग की कार को रूकवाकर चालक का नाम पता पूछा गया। नाम सौरभ कुमार सोनी बताया।
वाहन की तलाशी ली गई तो उसके कार के पीछे डिग्गी में सोने चॉदी के जेवरात रखे पाये गये जिनके संबध में वैध दस्तावेज की मांग की गई जो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। उडनदस्ता दल एफ.एस.टी. को बुलाकर उनके समक्ष सोने चॉदी के जेवरात का तौल कराया गया जो 184 ग्राम सोना कीमती लगभग 10 लाख रूपये एवं 9 किलो 524 ग्राम चॉदी कीमती 5 लाख 50 हजार कुल कीमत 15 लाख 50 हजार रूपये पायी गयी जिसे उडनदस्ता दल एफ.एस.टी. टीम के समक्ष जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
