गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सागर में तीन नाम निर्देशन पत्र हुए जमा

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले में आज तीन नामाकंन पत्र जमा हुए। आधिकारिक जानकारी सागर जिले के सुरखी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से गोविंद सिंह राजपूत, बंडा से वीरेंद्र सिंह ठाकुर एवं सागर विधान सभा क्षेत्र से सोना कुशवाहा के द्वारा नाम निर्देशन-पत्र जमा किए गए। सुरखी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थी के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गोविन्द सिंह राजपूत ने रिटर्निंग अधिकारी अशोक सेन के समक्ष अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया।
सागर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से एस.यू.सी.आई. की सोना कुशवाहा ने नामांकन-पत्र जमा किया। उन्होंने अपना नाम निर्देशन पत्र सागर के रिटर्निंग अधिकारी शैलेंद्र सिंह के समक्ष जमा किया। बंडा विधानसभा क्षेत्र से वीरेंद्र सिंह लोधी भाजपा के प्रत्याशी द्वारा रिटर्निंग अधिकारी संदीप सिंह परिहार के समक्ष नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। जिले के अन्य 5 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कोई भी नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं किया गया। मंगलवार को शासकीय अवकाश होने के कारण नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं होंगे। अब बुधवार 25 अक्टूबर को नाम निर्देशन-पत्र जमा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *