गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केलांग का पारा 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

शिमला : हिमाचल प्रदेश में छह दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना रहा। धूप खिलने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज मैदानी व मध्य पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 25 से 30 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। ऊना में सोमवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार शिमला में न्यूनतम तापमान 9.4, सुंदरनगर 8.3, भुंतर 7.4, कल्पा 2.2, धर्मशाला 13.4, ऊना 11.2, नाहन 15.1, केलांग 0.7, पालमपुर 10.0, सोलन 7.0, मनाली 5.3, कांगड़ा 11.4, मंडी 8.9, बिलासपुर 12.5, चंबा 10.2, डलहौजी 10.0, जुब्बड़हट्टी 11.9, कुफरी 9.0, कुकुमसेरी 0.8, नारकंडा 4.8, रिकांगपिओ 5.1, सेऊबाग 6.0, धौलाकुआं 12.8, बरठीं 10.4, मशोबरा 8.0,सराहन 7.0 और देहरागोपीपुर में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *