गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जनरेटर का पेट्रोल पाइप फटा, आठ झुलसे

कोल्हापुर, सतारा : महाराष्ट्र में सतारा जिले के महाबलेश्वर में मंगलवार को देर रात दुर्गा देवी जुलूस के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली में जनरेटर का पेट्रोल पाइप फटने से आठ लड़के और लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दशहरा के अवसर पर जब दुर्गा देवी का जुलूस निकल रहा था, तभी अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखे जनरेटर का पेट्रोल पाइप फट गया। इस घटना में सड़क किनारे खड़े होकर जुलूस देख रहे आठ लड़के-लड़कियां गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महाबलेश्वर में कोली अली की दुर्गा उत्सव समिति ने आज देर रात दशहरा पर जुलूस निकाला। इसी दौरान अचानक जनरेटर का पेट्रोल पाइप फट गया। विस्फोट इतना भीषण था कि आठ लड़के-लड़कियां गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *