गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सहायक उपनिरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने शुक्रवार को थाना दिढ़बा, जिला संगरूर में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ए.एस.आई.) बिक्कर सिंह को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम को बलजीत सिंह निवासी गाँव तूरबंजारा, तहसील दिढ़बा द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर काबू किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से सम्पर्क कर बताया कि उक्त ए.एस.आई. बिक्कर सिंह उसके जानकार गुरविन्दर सिंह की दिढ़बा थाने में दर्ज एक मामले में अग्रिम ज़मानत कराने में मदद करने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है।

उन्होंने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल करने के उपरांत सतर्कता ब्यूरो पटियाला रेंज ने जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि ए.एस.आई. बिक्कर सिंह के खि़लाफ़ सतर्कता ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *