इटावा : उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में एक व्यक्ति ने विवाह के मात्र 10 महीने बाद ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक नगर कपिल देव सिंह ने शुक्रवार को बताया कि शांति कॉलोनी में विवाहिता आरती की मृत्यु की सूचना पुलिस को मिली थी। मृतका के परिजनों की ओर से ससुरालियो पर हत्या का आरोप लगाया जिस पर पुलिस ने आरोपी पति स्वप्निल समेत अन्य परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सूत्रों के अनुसार हत्या से पहले स्वपनिल ने पत्नी के परिजनों को फोन करके उसकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी जब वे वह घर पहुंचे तो कहा गया कि विवाहिता ने आत्महत्या कर ली है लेकिन मौके के हालात कहीं भी ऐसे प्रतीत नहीं हो रहे था कि आरती ने फांसी लगाकर के जान दी है। आरती के चाचा गंभीर सिंह का कहना है कि आरती की शादी पिछले साल दिसंबर माह में की गई थी।
शादी में करीब 25 लाख रुपए का खर्च किया गया था । उसके बाद भी लगातार आरती का पति आरती के परिजनों से और अधिक पैसे की डिमांड कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को फोरेंसिक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरती मूल रूप से सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहा गांव की रहने वाली थी।
