गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीन दिवसीय निरंकारी सन्त समागम शुरू

समालखा : हरियाणा के समालखा में शनिवार से तीन दिवसीय ’76वें वार्षिक निरंकारी संत समागम’ शुरू हो गया है। इसके लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गयी थीं। इस वर्ष के समागम का शीर्षक ’सुकुनः अंर्तमन का’ पर आधारित है। इस मौके पर निरंकारी प्रदर्शनी एवं निरंकारी बाल प्रदर्शनी सभी श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी।
सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी की पावन छत्रछाया में यह दिव्य संत समागम 28 से 30 अक्टूबर को संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा में आयोजित किया जा रहा है। इस समागम में दूर-दराज से लाखों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होंगे।
समागम स्थल पर बने चार ग्राउंड में श्रद्धालुओं के लिए विशाल समारोह पण्डाल की व्यवस्था, प्रकाशन स्टॉल, पार्किंग व्यवस्था और खानपान के लिए करीब 22 भोजनालयों का प्रबंध और मेडिकल एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करायी गई हैं। इसके अलावा, रेलवे ने लगभग सभी स्टेशन पर आगंतुकों के लिए विशेष सुविधा व्यवस्था की गयी है।
वार्षिक निरंकारी संत के अवसर पर समागम स्थल के मैदानों में सन्त निरंकारी मंडल के विभिन्न कार्यालयों, सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन, समागम संचालन समिति कार्यालय , सेवादल का केन्द्रीय कार्यालय, लेखा-जोखा विभाग, पत्रिका विभाग, शाखा प्रशासन, भवन निर्माण और रख-रखाव, प्रचार विभाग, प्रेस एवं पब्लिसिटी विभाग, दूरसंचार तथा रेलवे आरक्षण केन्द्र भी स्थापित किये गये हैं। निरंकारी संत समागम के अवसर पर हर जाति, हर मजहब और विभिन्न संस्कृतियों के लोग सम्मिलित होकर आपस में एक-दूसरे का सत्कार करते हैं और आनंदित होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *