गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ग्वालियर में बड़ी मात्रा में गांजा जप्त

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए वाहनों की चैकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में गांजा जप्त किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उडीसा से ट्रक में गांजा लेकर ग्वालियर की तरफ आ रहे एक कार तथा ट्रक को पकड़ा गया। दोनों वाहन से लगभग 467 किलो गांजा कल बरामद किया गया। गांजे की बाजार मूल्य 90 लाख रुपये बतायी जा रही है। इस मामले में राजस्थान निवासी चार आरोपियों में दो ट्रक चालक और दो गांजा तस्कर को दबोचा गया है। बताया गया कि गांजा तस्कर गांजे को मध्यप्रदेश के ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, राजस्थान के धौलपुर, करौली, भरतपुर, उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा, मैनपुरी, इटावा इत्यादि जिलों में सप्लाई करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *