गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक निलंबित

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को एक छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में शनिवार को निलंबित कर दिया गया। बोनियार के त्रिकंजन इलाके के स्कूल शिक्षक अब्दुल रशीद डार को मुख्य शिक्षा अधिकारी बारामूला ,बलबीर सिंह ने निलंबित कर दिया। मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया,“ मामले की जांच लंबित रहने तक, श्री अब्दुल रशीद डार, आरआरईटी जीपीएस त्रिकंजन-बी जोन बोनियार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन की अवधि के दौरान, उक्त अधिकारी कार्यालय में संलग्न रहेगा।” पिछले दो माह में जिले में यह दूसरी घटना है जब किसी शिक्षक को निलंबित किया गया है। सितंबर में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल शुटलू रफियाबाद में तैनात एक स्कूल शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था। उस पर अपनी छात्राओं को अश्लील टेक्स्ट संदेश भेजने का आरोप था। मामले की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया गया था लेकिन उन्होंने अभी तक अंतिम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *