गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बड़वाह में एक व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह कस्बे में एक व्यक्ति की घर मे घुस कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बड़वाह की एसडीओपी अर्चना रावत ने पत्रकारों को बताया कि कल शाम कहार मोहल्ला में 50 वर्षीय छोटे खान पर चाकू से हमला बोल दिया गया। उसे अस्पताल लाया गया ,जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि छोटे खान धार जिले के सिंघाना का निवासी था और कहार मोहल्ला स्थित अपनी पत्नी आबेदा के घर आया था। उन्होंने बताया कि दोनों बहुत दिनों से अलग रह रहे थे।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टिया घटना अवैध संबंधों के चलते हुई दिखाई पड़ रही है। 25 वर्षीय आरोपी राज सोनकर के आबेदा से संबंध थे। उन्होंने बताया कि मृतक ने आरोपी राज को भी पत्थरों से मारा था, जिसके चलते वह भी घायल हो गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, छोटे खान की पत्नी आबेदा ने बताया कि आरोपी युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

इसलिए उसने अपने पति को फोन करके बुलाया था। जब दोनों चाय पी रहे थे ,तब अचानक वह अंदर आ गया। दरवाजा बंद कर उसने छोटे खां पर कई बार किये। छोटे खान की बहन जमीला ने आरोप लगाया है कि आबेदा ने राज के साथ षड्यंत्र रच कर उसकी हत्या की है। इस पर एसडीओपी ने कहा कि आबेदा की भूमिका की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *