खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की गोगांवा पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 29 हथियार जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक डी एस यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गोगावा पुलिस ने कल देर रात खरगोन खंडवा रोड पर स्थित बेहरामपुर फ़ाटा पर दो लोगों को हिरासत में लिया। इनके पास तलाशी लेने पर कुल 29 देशी हथियार बरामद हुए। पुलिस ने सिगनूर निवासी हथियार निर्माता व स्मगलर उपकार सिंह और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि 2023 में कार्रवाई करते हुए 250 से अधिक हथियार जब्त कर कई बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
