गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आतंकवादियों के हमले में पुलिस निरीक्षक घायल

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में रविवार को एक पुलिस निरीक्षक को श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकवादियों ने गोली मार दी, जिसमें वह घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। पुलिस अधिकारी की पहचान पुलिस निरीक्षक मसरूर अहमद के रूप में की गई है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस आतंकवादी गतिविधि में एक पिस्तौल का उपयोग किया गया था। उन्होंने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके की नाकेबंदी की गई है और इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने एक्स पर लिखा कि आतंकवादियों ने श्रीनगर के ईदगाह के पास पुलिस निरीक्षक मसरूर अहमद पर गोलीबारी कर उन्हें घायल कर दिया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि इस आतंकी अपराध में एक पिस्तौल का उपयोग किया गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *