गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुक्खू का हाल पूछने एम्स पहुंचे गहलोत

शिमला/नई दिल्ली : सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कुशलक्षेम पूछने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे। गहलाते ने एम्स में उपचाराधीन सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर से मुलाकात की और मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जाना। उन्होंने सुक्खू सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री सुक्खू अभी आईसीयू में हैं, स्वास्थ्य बेहतर होने के बावजूद गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा हुआ है। सुक्खू के सभी टेस्ट सामान्य आए हैं। उन्हें गुरुवार तक एम्स नयी दिल्ली से छुट्टी मिल सकती है। सोमवार को सुक्खू का अल्ट्रासाउंड टेस्ट भी सामान्य आया है। चिकित्सकों ने दो-तीन दिन उन्हें निगरानी में रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *