गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रधान संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करेंगे

नई दिल्ली : धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा एवं कौशल इकोसिस्‍टम से संबंधित द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए बुधवार से संयुक्त अरब अमीरात की तीन दिवसीय यात्रा करेंगे। प्रधान अपनी यात्रा के दौरान कई प्रमुख मंत्रियों, अधिकारियों, शिक्षाविदों, प्रवासी भारतीयों के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों और व्यापार प्रमुखों से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों की शिक्षा और कौशल इकोसिस्‍टम से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चाओं में शामिल होंगे।

वह एक नवंबर को प्रारंभिक शिक्षा राज्य मंत्री एवं अबू धाबी शिक्षा और ज्ञान विभाग (एडीईके) की अध्यक्ष सारा मुसल्लम, संयुक्त अरब अमीरात के शिक्षा मंत्री डॉ अहमद अल फलासी और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद से मुलाकात करेंगे। प्रधान आईआईटी दिल्ली-अबू-धाबी के अंतरिम परिसर का दौरा करेंगे। वह 42 अबू धाबी, स्कूल फॉर डिसरप्टिव लर्निंग का भी भ्रमण करेंगे। वह भारतीय दूतावास सभागार में संयुक्त अरब अमीरात के उड़िया समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे।
वह दो नवंबर को अबू धाबी में ग्‍लोबल टेक इकोसिस्‍टम हब 71 का दौरा करेंगे और उसके बाद बीएपीएस मंदिर जायेंगे। दुबई में श्री प्रधान एक सुविधा प्रबंधन कंपनी ईएफएस और उसकी प्रशिक्षण सुविधाओं का दौरा करेंगे। बाद में वह कैबिनेट सदस्य और कैबिनेट कार्य मंत्री महामहिम मोहम्मद अब्दुल्ला अल गर्गावी से मुलाकात करेंगे।

वह सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों से भी मुलाकात करेंगे। श्री प्रधान दुबई में आईआईटी/आईआईएम के पूर्व छात्रों और शिक्षा प्रतिष्ठानों के प्रमुखों के साथ बातचीत करेंगे। दुबई में श्री प्रधान तीन नवंबर को डीपी वर्ल्ड के अध्यक्ष और सीईओ महामहिम सुल्तान अहमद बिन सुलेयम और वीएफएस के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *