गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वैन-कार की टक्कर : चार की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्वी प्रांत पंजाब में यात्री वैन और कार के बीच टक्कर से कम से कम चार यात्रियों की मौत हो गई और कयी अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रांत के डेरा गाजी खान जिले के झोक यार खान इलाके में सिंधु राजमार्ग पर उस समय हुई , तेज रफ्तार यात्री वैन एक कार से टकरा गई। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों में से एक ने नजदीकी अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद पुलिस और बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों और घायलों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *