गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

महोबा : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पुलिस के असलहे छीन कर भाग रहे बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। गोलीबारी में दो बदमाश घायल हुए है जबकि तीन पुलिस कर्मियों को भी हल्की चोट आई है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने बताया कि सोमवार को पनवाड़ी क्षेत्र के नकरा गांव में हुए बवाल के आरोपी पांच अभियुक्तों को पुलिस ने मंगलवार देर शाम गिरफ्तार किया था, जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था।

आरोप है कि रास्ते मे दो आरोपियों ने पुलिस जवानों की सरकारी रायफल छीनकर भागने की कोशिश की, जिन्हें हल्की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली में आरोपी दर्शन सिंह व मोनू के पैर जख्मी हुए है, जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों के साथ हुई इस मुठभेड़ में पुलिस के एक दरोगा ओर दो सिपाहियों को भी हल्की चोट आई है। जिन्हें चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार प्रदान करके विदा कर दिया गया। घटना की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए है। मालूम रहे कि पनवाड़ी के नकरा गांव में सोमवार को परिवहन निगम की बस द्वारा एक मासूम बालक को कुचल कर मोत की नींद सुला दिया गया था। इससे आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा राठ मार्ग में जाम लगा कर बवाल करते हुए यातायात बाधित किया गया था।
बवाल में शामिल कतिपय अराजक तत्वों द्वारा तब आक्रोशित भीड़ को समझा बुझा कर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे पुलिस के दरोगा राम अवतार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इस प्रकरण में विभिन्न गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था, जिसमे पांच लोगों को नामजद किया गया था और चार दर्जन अज्ञात अभियुक्त बनाये गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *