गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में गिरावट

मुंबई : अमरेकी फेड रिजर्व के नीतिगत दरों पर चल रही बैठक के निर्णय से पहले विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर कमोडिटीज, यूटिलिटीज, धातु, पावर और सर्विसेज समेत पंद्रह समूहों में हुई बिकवाली से आजा शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन टूट गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 283.60 अंक का गोता लगाकर 63591.33 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 90.45 अंक की गिरावट लेकर 18989.15 अंक पर आ गया।

इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.35 प्रतिशत उतरकर 31,136.68 अंक और स्मॉलकैप 0.10 प्रतिशत फिसलकर 36,883.01 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3783 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2011 में बिकवाली जबकि 1637 में लिवाली हुई वहीं 135 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 36 कंपनियां लाल जबकि 14 हरे निशान पर रही।
बीएसई के 15 समूह बिकवाली के दबाव में रहे। इस दौरान कमोडिटीज 1.18, सीडी 0.29, ऊर्जा 0.17, एफएमसीजी 0.32, वित्तीय सेवाएं 0.33, इंडस्ट्रियल्स 0.45, आईटी 0.75, यूटिलिटीज 1.13, ऑटो 0.55, बैंकिंग 0.39, कैपिटल गुड्स 0.59, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.28, धातु 1.45, पावर 1.19, टेक 0.63 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.15 प्रतिशत लुढ़क गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.01 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.06 प्रतिशत फिसल गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.05, जापान का निक्केई 2.41 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.14 प्रतिशत की तेजी रही।

कारोबार की शुरूआत में सेंसेक्स 45 अंक उतरकर 63,829.87 अंक पर खुला लेकिन लिवाली की बदौलत थोड़ी देर बाद 63,896.05 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। वहीं, बिकवाली होने से यह कारोबार के अंतिम चरण में 63,550.46 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 63,874.93 अंक के मुकाबले 0.44 प्रतिशत गिरकर 63,591.33 अंक पर रहा।
निफ्टी भी 16 अंक फिसलकर 19,064.05 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 19,096.05 अंक के उच्चतम जबकि 18,973.70 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 19,079.60 अंक की तुलना में 0.47 प्रतिशत टूटकर 18,989.15 अंक पर आ गया।
इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली प्रमुख कंपनियों में एशियन पेंट 2.04, टाटा स्टील 1.81, मारुति 1.61, जएसडब्ल्यू स्टील 1.54, एनटीपीसी 1.34, एलटी 1.18, इंफोसिस 1.10, एक्सिस बैंक 1.06, टीडीएस 1.06, टेक महिंद्रा 0.75, पावरग्रिड 0.59, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.29, विप्रो 0.26, टाटा मोटर्स 0.18, एचडीएफसी बैंक 0.13, आईटीसी 0.13 और आईसीआईसीआई बैंक 0.11 प्रतिशत शामिल रही। वहीं, सन फार्मा 2.67, बजाज फिनसर्व 0.47, रिलायंस 0.35, एसबीआई 0.15 और भारती एयरटेल ने 0.02 प्रतिशत का मुनाफा कमाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *