गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल में छह दिन बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच बहाल

 रोहतांग दर्रा में पर्यटकों को तांता

शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में नाथपा के पास अवरुद्ध राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच गुरुवार अपराह्न के बाद बहाल कर दिया गया है और वाहनों की आवाजाही शुरू होने से रोहतांग दर्रा में पर्यटकों को तांता लगा हुआ है। राजमार्ग पर शिमला से किन्नौर और किन्नौर से शिमला की ओर वाहनों की आवाजाही शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। अब जिले के बागवानों और किसानों को अपनी नकदी फसल और सेब मंडियों में पहुंचाने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। यह राजमार्ग छह दिन बाद बहाल हुआ है।
गत शनिवार को रात दो बजे नाथपा के पास भूस्खलन होने से 200 मीटर राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया था। बार-बार भूस्खलन होने से राजमार्ग को बहाल करने में समय लगा। अब राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। राजमार्ग प्राधिकरण के एक्सईएन केएल सुमन ने बताया कि आज अपराह्न बाद राजमार्ग-पांच को बहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि बार-बार भूस्खलन होने से मार्ग बहाल करने में समय लगा।
बर्फबारी से लकदक रोहतांग दर्रा में पर्यटकों को तांता लगा हुआ है। आज भी सैकड़ों पर्यटक 10,280 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा पहुंचे और बर्फ में खूब मस्ती की। पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन विकास निगम ने अपनी 16 सीटर ट्रैवलर भी चलाई है। जिसे पर्यटक मात्र 700 रुपये में बर्फ का दीदार कर रहे हैं।
इन दिनों हालांकि पर्यटक कम संख्या में कुल्लू-मनाली पहुंच रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में भी सैलानियों को आकर्षित करने में मदद साबित नहीं हुआ है, लेकिन अब मनाली के पर्यटन कारोबारियों को दीपावली और शीतकालीन मौसम पर टिकी है। वहीं, पर्यटन विकास निगम ने दो सप्ताह से मनाली से रोहतांग के लिए ट्रैवलर की सेवा शुरू की है। कई बार 35 सीटर बस को भी भेजा जा रहा है।
पर्यटन निगम मनाली के सहायक प्रबंधक रामपाल ने कहा कि बस से 16 पर्यटक मनाली से रोहतांग दर्रा पहुंचे हैं। जहां उन्होंने बर्फ के बीच मस्ती की है। निगम मनाली से रोहतांग के लिए मात्र 700 रुपये प्रति सीट किराया लेकर सैलानियों को सुविधा प्रदान कर रहा है। पर्यटकों की संख्या बढ़ती है तो निगम और बसों को भी संचालन करेगा। रोहतांग के साथ बारालाचा के लिए भी बस चलाने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *