सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कोंटा थाना क्षेत्र के बंडागांव के समीप सड़क का काम चल रहा था। कल देर रात करीब एक दर्जन नक्सलियों ने दो वाहनों में आग लगा दी। बताया गया कि इस बीच घटना स्थल पर नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार के पर्चें भी फेंके। पुलिस बल आज सुबह ही घटना स्थल के लिए रवाना हुई।
