गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : पांच की मौत, छह घायल

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मंडी जनपद से सड़क हादसे में चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि छह अन्य घायल हो गये। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करसोग के अलसिंडी में एक टाटा सूमो हादसे का शिकार हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य सवार घायल हुए हैं।
मंडी-शिमला मार्ग पर यह हादसा पेश आया है। ये घटना शुक्रवार साढ़े 11 बजे के करीब की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला मंडल की सदस्य सूमो में सवार होकर जा रही थी। इस दौरान अलसिंडी में एक मोड़ से गाड़ी नीचे खाई में होते हुए नाले में जा गिरी। हादसे में चार महिलाओं और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोगों को सुन्नी अस्पताल भेजे गया है। गौरतलब है कि सुन्नी मंडी के बॉर्डर पर स्थित है और यह इलाका शिमला में आता है। सुन्नी से करीब 15 किमी दूर यह हादसा हुआ है।
गत एक नवंबर को भी जिला के कोटली उपमंडल के तहत आने वाले धन्यारा गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया था। जिसमें जीप के गहरी खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल था। मुख्यमंत्री सुक्खू ने ज़िला मंडी के करसोग क्षेत्र में अलसिंडी के पास हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर आज शोक व्यक्त किया।

उन्होंने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता और घायलों को सर्वाेत्तम उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *