गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली मनाएगा वंडरवाल फाउंडेशन

देहरादून : उत्तराखंड में महिलाओं की संस्था वंडरवॉल फाउंडेशन ने जरूरतमंद निर्धन बच्चों के साथ दीपावली पार्टी करने का फैसला लिया है। शनिवार को दीपावली पार्टी करने के संबंध में एकत्र हुई फाउंडेशन सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय किया। उन्होंने कहा कि हम एक ओर अपनी दीपावली की पार्टी करते हैं, वही हमें ऐसे लोगों का घर और ऐसे बच्चों का घर रौशन करना चाहिए जिनको इस तरह की सहूलियत नहीं मिल पाती हैं।
वंडरवॉल फाउंडेशन की अध्यक्ष याशना बाहरी सिंह ने बताया कि उनके ग्रुप की महिलाओं ने यह फैसला लिया है कि वह इस पार्टी में इकट्ठे हुए पैसों से एक चैरिटी इवेंट जल्द ही करेंगे। जिसमें ऐसे बच्चों के साथ दीपावली मनाई जाएगी, जो जरूरतमंद है और उनको बहुत सी सहूलियते नहीं मिल पाती हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की बीच जाकर उनके साथ दीपावली मनाना हो सकता है, कुछ नया ना हो, परंतु उनके चेहरे पर खुशी बिखेरना अपने आप में एक सुकून का एहसास दिलाने वाली चीज है।
फाउंडेशन के साथ इस काम में सहयोग करने वालों में स्तुति, डॉक्टर मानसी वैश्य, गरिमा, रुचि दूना, नवरिन, डॉ प्राची कंडवाल, कोमल , सुचिता, कनिका, टोनिया, गुंजन सचदेवा, डॉक्टर सिमिका जैन, सिंपी, बिंदु, अंकित वासन, मिल्की, दीवप्रीत , नेहा चोपड़ा , पवनीत, समीक्षा, परन आहूजा , श्रुति, समीक्षा ,रुचि, प्रियानीत, पारुल, तरन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *