अमरावती : दक्षिण तटीय आन्ध्र प्रदेश और रायलसीमा के अलग-अलग स्थानों पर अगले तीन दिनों के दौरान भारी वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। उत्तरी-दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर अगले सात दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने के अनुमान हैं। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुई। पूर्वोत्तर मानसून तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में सामान्य और रायलसीमा में कमजोर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को रायलसीमा के आरोग्यवरम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
