गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चार भारतीय मछुआरे घायल

नागापट्टिनम (तमिलनाडु) : श्रीलंकाई मछुआरों के एक समूह के कथित ‘हमले’ में शनिवार को चार भारतीय मछुआरे उस समय घायल हो गए जब मध्य समुद्र में मछली पकड़ रहे थे। मत्स्य पालन अधिकारियों ने कहा कि मयिलादुथुराई जिले के थारंगमबाड़ी तालुक में पुडुपेट्टई तटीय गांव के रहने वाले मछुआरे शुक्रवार को फाइबरग्लास मछली पकड़ने वाली नाव में समुद्र में गए थे।
जब वे कोडियाकराई तट के दक्षिण-पूर्व में कई समुद्री मील की दूरी पर ऊंचे समुद्र में मछली पकड़ने की गतिविधियों में लगे हुए थे तो श्रीलंकाई मछुआरों ने तमिलनाडु के मछुआरों का आमना सामना हो गया। श्रीलंकाई लोगों ने तमिलनाडु के मछुआरों पर हमला किया और उनसे जीपीएस उपकरण, मछली पकड़ने के जाल और मछलियां लूट ली और उनकी नाव में सवार हो गए। हमले के बाद तट पर लौटे घायल मछुआरों का इलाज वेदारण्यम सरकारी अस्पताल में किया गया। इस साल अगस्त के बाद से श्रीलंकाई मछुआरों द्वारा भारतीय मछुआरों पर हमले का यह आठवां हमला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *