गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़

नक्सली कैम्प ध्वस्त

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच आज मुठभेड़ में कई नक्सलियों की घायल होने की खबर है, वहीं पुलिस ने एक नक्सली कैम्प को ध्वस्त भी किया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल तथा जिला रिजर्व पुलिस बल सर्चिंग पार्टी में निकली थी। अंतागढ़ थाने के तहत ग्राम मुलनार के जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी की। आधे घंटे तक गोलीबारी हुयी और नक्सली भाग खड़े हुए। सर्चिंग के दौरान नक्सली कैम्प को ध्वस्त किया गया। इधर, सुकमा जिले में ग्राम मुकरम के पास नक्सली बारूदी सुरंग लगा रहे थे। इसी बीच बारूदी सुरंग के विस्फोट से एक नक्सली मारा गया। घटना स्थल के लिए पुलिस बल रवाना हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *