संभल : उत्तर प्रदेश में संभल जिले के हयातनगर क्षेत्र में रविवार को एक बाइक के आवारा सांड से टकरा जाने से एक ग्रामीण की मौत हो गई तथा दो घायल हो गए। थाना हयातनगर के अंतर्गत के ग्राम धुरैटा के निवासी अनीस(40वर्ष), मुस्तकीम व आलम आज बाइक से संभल जा रहे थे। बहजोई संभल मार्ग पर रास्ते में ग्राम ववैना के निकट बाइक एक आवारा सांड से टकरा गई। बाइक के सांड से टकरा जाने से अनीस, मुस्तकीम व आलम घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को संभल के अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने अनीस को मृत घोषित कर दिया।
