गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हैंड ग्रेनेड फटने से बीएसएफ जवान की मौत

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में कटेकल्याण थाना परिसर में आज हैंड ग्रेनेड फटने से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि थाना कटेकल्याण परिसर में विधानसभा चुनाव के लिए रुकी बीएसएफ एक कंपनी गश्त के लिए निकल रही थी। तभी अचानक हेड कांस्टेबल बलबीर चंद निवासी हिमाचल प्रदेश के पोंच में रखा हैंडग्रेनेड फट गया, जिससे थाना परिसर में ही हेड कांस्टेबल को गंभीर क्षति पहुंची। घायल जवान को तत्काल एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में थाना कटेकल्याण द्वारा परिवार को सूचित कर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *