गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आक्या की नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब

चित्तौड़गढ़ : राजस्थान विधानसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट से भाजपा के बागी प्रत्याशी एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने आज निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आक्या की नामांकन रैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसे आक्या के शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी से टिकट कटने के बाद से लगातार शक्ति प्रदर्शन कर रहे आक्या ने आज अपना निर्दलीय नामांकन पेश करने के बाद एक बार फिर नामांकन सभा एवं रैली के माध्यम से जबर्दस्त शक्ति प्रदर्शन किया जिससे शहर की सड़कें करीब चार घंटे तक जाम रही।
सभा एवं रैली में सर्व समाज के लोग देखे गए जो लगभग सभी ग्रामीण क्षेत्रों से आए थे। रैली में सम्पूर्ण भाजपा के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी आनुषांगिक संगठन के कार्यकर्ता भगवा लहराते देखें गये। सभा में पूर्व विधायक एवं भूमि विकास बैंक अध्यक्ष बद्रीलाल जाट ने चंद्रभान की जीत तक साफा नहीं पहनने का संकल्प लिया। वह प्रायः साफा पहने रहते हैं।

सभा और रैली में पूर्व सभापति और संघनिष्ठ सुशील शर्मा , भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी खेमे के पूर्व न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर भी ना केवल मौजूद रहे बल्कि आक्या को जीताने का संकल्प लिया। इससे पूर्व आक्या के निर्दलीय नामांकन में ये प्रस्तावक भी बने। आक्या ने आज नामांकन के चार सेट प्रस्तुत किये जिसमें दो भाजपा से एवं दो सेट निर्दलीय प्रस्तुत किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *