गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुर्मु मंगलवार को उत्तराखंड के दौरे पर

नैनीताल : द्रोपदी मुर्मु मंगलवार को उत्तराखंड के दौरे पर आयेंगी। वह गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेंगी। समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल ले0 जनरल (अ0 प्रा0) गुरमीत सिंह, केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी भी प्रतिभाग करेंगे। दीक्षांत समारोह और राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है। राष्ट्रपति दोपहर में पंतनगर एयरपोर्ट उतरेंगी। उनकी सुरक्षा में लगभग 1000 पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।
सोमवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) योगम्बर सिंह रावत ने पंतनगर पहुंच कर स्वयं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 35वें दीक्षांत समारोह के मौके पर 1041 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जायेगी। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक छात्र को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से नवाजा जायेगा। इसके अलावा स्नातक स्तर पर सर्वोत्तम छात्रों को 11 स्वर्ण, 11 रजत पदक और 10 कास्यं पदक दिये जायेंगे।
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक एक विद्यार्थी को सरस्वती पांडा, श्रीमती नागम्मा शांताबाई, डा. राम शिरामणि तिवारी, चौधरी चरण सिंह मैमोरियल, पूरण आनंद अदलखा एवं भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। दो विद्यार्थियों को भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत पदक भी प्रदान किये जायेंगे। अंत में राष्ट्रपति द्वारा व्याख्यान दिया जायेगा। इसके बाद राष्ट्रपति देहरादून के लिये रवाना हो जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *