गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जी7 के विदेश मंत्री टोक्यो में मिलेंगे

टोक्यो : जी7 समूह देशों के विदेश मंत्रियों की कई अंतरराष्ट्रीय मामलों पर चर्चा करने के लिए दाे दिवसीय बैठक मंगलवार से यहां शुरू हो रही है। जापानी विदेश मंत्री योको कामिकावा कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के अपने समकक्षों की मेजबानी करेंगे। इतालवी प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी ने टोक्यो की यात्रा से पहले कहा, “हमारे समय की सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों से निपटने में जी7 केंद्रीयता की पुष्टि करना महत्वपूर्ण है।” जी 7 समूह की बैठक के दौरान, इजरायल और फिलिस्तीनी आंदोलन हमास के बीच संघर्ष के अलावा, मंत्रियों के यूक्रेन में लड़ाई, एशिया प्रशांत में चल रहे सत्ता संघर्ष और उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों पर चर्चा करने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *