गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा किसान मोर्चा सदस्यों की सूची जारी

चंडीगढ़ : पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा के 37 प्रदेश पदाधिकारियों और 65 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों सहित 102 नामों की सूची जारी की है। भाजपा के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभा ने बताया कि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह नैनेवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, संगठन मंत्री मंथरी निवासलू से विचार-विमर्श के बाद आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महासचिव, नौ प्रदेश सचिव, पांच प्रवक्ता, एक आईटी प्रभारी, एक संयुक्त आईटी प्रभारी, एक मीडिया प्रभारी , दो मीडिया संयुक्त प्रभारी, एक सोशल मीडिया प्रभारी, दो संयुक्त सोशल मीडिया प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष, एक संयुक्त कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय सचिव समेत कुल 37 प्रदेश पदाधिकारी और 67 कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *