गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस ने विकास को नहीं घोटालों को दी तवज्जो

उज्जैन : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार पर आज जमकर हमला करने हुए कहा कि पंद्रह महीने की सरकार में इन्होंने विकास को नहीं घोटालों को तवज्जो दिया। सिंधिया ने जिले के घट्टिया विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सतीश मालवीय के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया । उन्होंने कहा कि भाजपा का मकसद गरीब कल्याण और विकास रहा, लेकिन कांग्रेस ने अपनी पंद्रह महीने की सरकार में घोटालों को तवज्जो दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विकास से कोई लेना-लेना देना नहीं।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को बड़े भाई छोटे भाई की जोड़ी बताया और कहा कि इन्होंने मध्यप्रदेश को गड्डे में डालकर छोड़ दिया था, जिसे भाजपा ने विकसित राज्य बनाया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2018 में ऐलान किया गया था कि मध्यप्रदेश में सरकार आने के बाद किसानों का कर्जा माफ कर देंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि 10 दिन में कर्जा माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल देंगे, लेकिन कर्जा माफ नहीं किया गया, बल्कि किसानों को डिफाल्टर बना दिया।
सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबों को छला है। बस उन्हें गरीब कहकर उनके वोटों को हासिल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी तरफ गरीबी को करीब से देखा और जब मौका आया तो गरीब कल्याण के लिए सारे रास्तों को खोल दिया। आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 45 लाख से ज्यादा आवास गरीबों को मिले हैं। देश में 80 करोड़ लोगों को अब आने वाले पांच सालों तक और मुफ्त में राशन मिलेगा।
सिंधिया ने कहा कि उज्जैन सिंधिया साम्राज्य की राजधानी थी। उस दौरान भी कई विकास काम किए गए। इस क्षेत्र की धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत को दोबारा संजोने का कार्य पहले परिवार ने किया था। भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहजने का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *