गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केसीआर ने गजवेल से नामांकन पत्र दाखिल किया

हैदराबाद : के.चंद्रशेखर राव ने राज्य में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को गजवेल निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राव ने सिद्दीपेट में गजवेल आरडीओ कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वह आज कामारेड्डी से से भी अपना नामांकन भरेंगे। मुख्यमंत्री गजवेल और कामारेड्डी दोनों निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी और उद्योग मंत्री के टी रामा राव तथा वित्त मंत्री टी हरीश राव ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रामा राव ने सिरसिला और श्री हरीश राव ने सिद्दीपेट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस मौके पर रामाराव ने संवाददाताओं से कहा , “सिरिसिला वह निर्वाचन क्षेत्र है जिसने मुझे राजनीतिक जीवन दिया। मैंने लोगों के समर्थन से सिरिसिला का विकास किया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *