गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आतंकवादी फंडिंग मामले में छापेमारी

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच एजेंसी (एसआईए) ने आतंकवादी फंडिंग मामले में शुक्रवार को कश्मीर घाटी के कई जिलों में छापेमारी की। एसआईए के सूत्रों के मुताबिक अनंतनाग, पुलवामा तथा अन्य जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि छापे की कार्रवाई आतंकवादी फंडिंग से जुड़े मामले की चल रही जांच का हिस्सा हैं। इससे दो दिन पहले एसआईए ने आतंकवादी फंडिंग मामले में जम्मू कश्मीर और दिल्ली में 22 स्थानों पर छापेमारी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *