गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा बढ़ा

मुंबई : वाहन और सूचना प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रोें में कारोबार करने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 2348 करोड़ रुपये का सकल शुद्ध लाभ हुआ जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 2209 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में छह प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने आज निदेशक मंडल की बैठक के बाद शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसका सकल राजस्व 34436 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के राजस्व की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी ईकाइ टेक महिंद्रा को छोड़कर सभी ईकाइयों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। कमजोर मांग और गैर प्रमुख खातों से निकासी के कारण टेक महिंद्रा का कारोबार प्रभावित हुआ है। सितंबर तिमाही के दौरान ऑटो, फॉर्म और सेवाओं में परिचालन का प्रदर्शन बेहतर रहा है। ऑटो ने अपने परिचालन लाभ को दोगुना करने के लिए तेज वृद्धि की। हालांकि टेक महिंद्रा के लिए यह तिमाही कठिन रही है। कंपनी अब कारोबार में बदलाव की यात्रा शुरू कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *