नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने इस वर्ष त्योहार के सीज़न में 1700 से अधिक विशेष ट्रेनों का परिचालन करके 26 लाख अतिरिक्त सीटें अथवा बर्थ उपलब्ध करायीं हैं। रेलवे बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दीपावली और छठ के पर्व के अवसर पर इस त्योहारी सीज़न में रेलवे 1700 से ज्यादा विशेष ट्रेनों का परिचालन सुनिश्चित किया है। इसके अलावा भी नियमित ट्रेनों में क्षमता विस्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार इस के माध्यम से यात्रियों को 26 लाख अतरिक्त सीटें उपलब्ध करायी गयीं हैं जो नियमित ट्रेनों में उपलब्ध बर्थ से अतिरिक्त हैं।
