गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अटल टनल रोहतांग समेत लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी

शिमला : हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को ‘येलो अलर्ट’ के बीच अटल टनल रोहतांग समेत लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी हुई है। मनाली-लेह मार्ग के साथ ग्रांफू काजा और शिंकुला दर्रा भी यातायात के लिए बंद हो गया है। रोहतांग दर्रा, कोकसर और सिस्सू बर्फ से लकदक हो गए हैं। वहीं ताजा बर्फबारी होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आया है। शिमला में हल्के बादल छाए हैं।
मनाली-लेह मार्ग के साथ ग्रांफू काजा और शिंकुला दर्रा भी यातायात के लिए बंद हो गया है। रोहतांग दर्रा, कोकसर और सिस्सू बर्फ से लकदक हो गए हैं। वहीं ताजा बर्फबारी होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज बारिश और बर्फबारी का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आया है। शिमला में भी हल्की बूंदाबांदी हुई है।
ऊना में अधिकतम तापमान 29.0, कांगड़ा में 27.6, भुंतर में 26.4, मंडी में 26.3, धर्मशाला में 25.0, नाहन में 24.5, चंबा-सोलन में 24.1, शिमला में 19.2, मनाली में 17.4, कल्पा में 15.8 और केलांग में 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.3, कल्पा में 1.6, मनाली में 4.4, शिमला में 9.6 और धर्मशाला में 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *