जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार सुबह पंजाब के तरनतारन जिले के गांव नौशेहरा ढल्ला से एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि एक ड्रोन के बारे में विशेष जानकारी पर, बीएसएफ के जवानों ने नौशेहरा ढल्ला गांव के पास तलाशी अभियान शुरू किया था। खोज अभियान के दौरान, सुबह लगभग सवा आठ बजे नौशेहरा ढल्ला गांव में एक घर के परिसर से टूटी हुई हालत में एक ड्रोन बरामद किया गया। बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर (मॉडल – डीजेआई माविक 3 क्लासिक, चीन में निर्मित) है।
